गुरु घासीदास कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री मिलिंद गौतम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता बैठकों की एक श्रृंखला प्रारंभ की गई है।

इस अभियान के तहत आज गुरुगोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस संगठन को आगामी समय में और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष श्री मिलिंद गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन को बूथ व वार्ड स्तर पर मजबूत किए बिना कोई भी राजनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवाज खान, एनएसयूआई से श्री हेमंत पाल, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित क्षेत्र के समस्त प्रमुख एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ता बैठकों की यह श्रृंखला आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी जारी रहेगी।

