रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार में 14 मंत्री मुसवा हैं। इन्हीं सब लोगों ने धान को खाया है। 2028 में इन सभी को बेनकाब करना है।
बैज ने कहा, धान और जल, जंगल, जमीन खाने वाले 14 मुसवा को समाप्त करना है। फिर से हमें कांग्रेस की सरकार बनाना है। गांव-गांव, गली-गली जाकर हमें इन मूसवा के कामों के बारे में लोगों को बताएंगे।

