तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में 20 से 25 बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है.. चाकूबाजी में आदित्य कुर्रे नामक युवक की जान चली गई है तो वहीं एक अन्य युवक अभय सारथी गंभीर रूप से घायल है..

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आकाश विश्वकर्मा और लोकेश विश्वकर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है.. फिलहाल वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं..

