डायल 112 चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

डायल 112 चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

कोरबा: जिले से एक अत्यंत गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिले में तैनात डायल 112 सेवा के एक चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी डायल 112 चालक ने युवती को अपने चार साथियों के साथ एसईसीएल (SECL) के एक सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

Chhattisgarh