पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने असम के सीनियर ऑब्जर्वर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने असम के सीनियर ऑब्जर्वर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में AICC ने भूपेश बघेल को असम का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी इस सूची में अलग-अलग राज्यों के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन नेताओं को संगठनात्मक मजबूती, चुनावी तैयारियों और जमीनी फीडबैक की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने राज्य में कांग्रेस को मजबूत आधार दिया। अब AICC स्तर पर लगातार मिल रही जिम्मेदारियां उनके राष्ट्रीय कद को और मजबूत करती हैं

Chhattisgarh