रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में VB G Ram G को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चरणबद्ध प्रदर्शन करेगी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस नामों को लेकर राजनीति करती रही है। आज कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। VB G Ram G विकसित भारत की आधारशिला है। आज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जरूरी बदलाव किए गए हैं।
जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे। इस पर साव ने कहा, यह उनका अपना निर्णय है। बेटे को जमानत मिल चुकी है, लेकिन निर्दोष आदिवासी के साथ जिस तरह से अन्याय हुआ है, उसे प्रदेश की जनता ने देखा है।
बजट की तैयारियों को लेकर अलग-अलग विभागों की बैठक होगी। इस मामले में अरुण साव ने कहा, वित्त मंत्रालय लंबे समय से बजट की तैयारी में लगा है। सचिव स्तर की बैठक संपन्न हो गई है। अब मंत्री स्तर की बैठक होगी। इस बार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अच्छा बजट होगा।

