जशपुर में शीतलहर और घना कोहरा का प्रकोप: 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

जशपुर में शीतलहर और घना कोहरा का प्रकोप: 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही जिले के कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कटनी–गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह के समय हालात ऐसे रहे कि वाहन चालक बेहद सावधानी के साथ धीमी गति में सफर करते दिखाई दिए। कई स्थानों पर विजिबिलिटी कुछ मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जशपुर जिले में ठंड और बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Chhattisgarh