विजय शर्मा का कांग्रेस नेताओं पर पलटवार

विजय शर्मा का कांग्रेस नेताओं पर पलटवार

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राजकीय विमान से छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेश में लगातार हो रही उनकी कथाएं चर्चा में है. साथ ही बाबा बागेश्वर भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं. लेकिन इस बीच उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा ने बिना किसी का नाम लिये, लेकिन साफ इशारों के साथ करारा पलटवार कर सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है.

उन्होंने बाबा बागेश्वर के मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा- “कुछ बातें चर्चा में है, ऊट-पटांग बात करने वालों को यह समझना होगा, कि जब इतनी बड़ी श्रद्धा का केंद्र पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी हैं, तो वे जब आना चाहेंगे छत्तीसगढ़, तो हम अपने कंधों पर बैठाकर लाएंगे, अपनी पलकों पर बैठाकर लाएंगे.”

Chhattisgarh