इंडिगो एयरलाइन क़ी लापरवाही; चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत

इंडिगो एयरलाइन क़ी लापरवाही; चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत

इंडिगो एयरलाइन क़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे रायपुर हवाई अड्डे पर यात्री को भारी निराशा और असुविधा का सामना करना पड़ा है। यात्रि ने एयरलाइन की ओर से खराब व्यवहार और उनके चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत की है। जिसमें आवश्यक कपड़े, दस्तावेज और दवाइया थीं। जयपुर – इंदौर – रायपुर आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट की यात्रा कर रहे भाजपा नेता दीपक चोइथवानी ने उनका कीमती सामान जिसमे कपड़े दवाइया और दस्तावेज थे इस लगेज को इंडिगो क़ी लापरवाही से गुमा दिया बाद मे 30 मिनट तक रुकने हंगामा होने पर उनको सामान लौटाया गया!

तिल्दा नेवरा के भाजपा के शहर मंत्री 30 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा जब वह अंततःजयपुर से इंदौर होते रायपुर पहुचे, तो पता चला कि उनका सामान तो गुम हो गया है और लगेज के ऑफिस मे जवाबदारों के पास जवाब नहीं । इंडिगो ने उनकी चिंताओं को और बढ़ा दिया था। उन्होंने ने सोशल मिडिया के माध्यम से अपील क़ी है उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं भारत सरकार से जांच कर कार्यवाही के लिए निवेदन क़ीया है

Chhattisgarh