अंबिकापुर। सरगुजा से बड़ी खबर सामने आ रही है। DSP याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया है। आपको बता दें कि याकूब मेमन पूर्व में रायपुर में पदस्थ थे। पीड़ित महिला याकूब की किरायेदार रह चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर की पीड़िता ने सबसे पहले सरगुजा IG से शिकायत की थी। पीड़िता का आरोप है कि रायपुर पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पीड़िता की शिकायत पर सरगुजा IG के निर्देश पर मामला जीरो में दर्ज किया गया और केस डायरी रायपुर पुलिस को भेजी गई।
यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि DSP याकूब मेमन पूर्व में रायपुर में पदस्थ थे। FIR दर्ज न होने पर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई थी।सरगुजा IG के हस्तक्षेप के बाद अब FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

