बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

गरियाबंद – जिले में एक बार फिर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मैनपुर के घने जंगलों में मुठभेड़ जारी है। अब तक 10 नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि हुई है, जिनमें 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अभियान में एसटीएफ, कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की टीमें शामिल थीं। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का सामना भारी हथियारों से लैस नक्सलियों से हुआ। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां चलीं, और मुठभेड़ अब भी जारी है।

मारे गए नक्सलियों में मोडेम बालकृष्ण भी है, जिस पर सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। बालकृष्ण लंबे समय से बस्तर और ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

सुरक्षाबलों की लगातार बड़ी कार्रवाइयों से गरियाबंद और आसपास के जिलों में नक्सली नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लगातार हो रही मुठभेड़ों से नक्सलियों का मनोबल टूट रहा है और उनका संगठन बिखर रहा है।

Chhattisgarh