राजभवन में भव्य आयोजन, 64 शिक्षकों को मिला सम्मान

राजभवन में भव्य आयोजन, 64 शिक्षकों को मिला सम्मान

रायपुर: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में एक भव्य राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्ष 2024 के लिए प्रदेश के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और शिक्षक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया और इस नीति के अनुसार बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव से प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई। उन्होंने शिक्षकों के नवाचार और समर्पण को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की ताकत बताया।

Chhattisgarh