भाटागांव की सड़कें गड्ढों में, जनता की जान रास्तों पर

भाटागांव की सड़कें गड्ढों में, जनता की जान रास्तों पर

रायपुर भाटागांव की सड़कों की हालत जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। हर ओर गड्ढे हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाटागांव वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में कांग्रेसजनों व स्थानीय निवासियों ने एक किलोमीटर पैदल मार्च** निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शीतला चौक से ओवरब्रिज तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की निष्क्रियता पर जमकर नारेबाजी की और गड्ढों का प्रतीकात्मक नामकरण किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद जनता को गड्ढों में मरने के लिए छोड़ चुके हैं। कांग्रेस नेताओं के आरोप
जनता ने भरोसा करके भाजपा को ट्रिपल इंजन सरकार दी, लेकिन बदले में जनता को सिर्फ गड्ढे और धोखा मिला। हर गड्ढा जनता की पीड़ा का प्रतीक बन गया है। इन्हें नाम दिया गया है— सांसद बृजमोहन अग्रवाल गड्ढा, विधायक सुनील सोनी गड्ढा, महापौर मीनल चौबे गड्ढा और पार्षद रवि सोनकर गड्ढा।”
नगर निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद से जनता असुरक्षित है। भाटागांव में आए दिन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।”
भाजपा मस्त है और भाटागांव त्रस्त है। छह महीनों से वार्ड की सड़कों पर एक-एक फुट के गड्ढे हो चुके हैं। ओवरब्रिज, केसरी बागीचा रोड, महादेव घाट रोड—सब तालाब जैसे नजर आते हैं। इतने निष्क्रिय पार्षद को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

Chhattisgarh