रायपुर – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक समझौता आज मंत्रालय महानदी भवन में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल, तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री का संकल्प: Mou कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे।उन्होंने कहा कि लंबे समय से बस्तर क्षेत्र के लोग उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, लेकिन अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को अब जगदलपुर में ही जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री का वक्तव्य: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल बस्तर अंचल और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अब रायपुर और बिलासपुर पर निर्भरता घटेगी और मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज मिलेगा

