प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चौबे के बयान पर बैज ने कहा पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं,

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चौबे के बयान पर बैज ने कहा पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं,

रायपुर. पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे की मुश्किलें बढ़ सकती है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चौबे के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है. हमने पहले भी कहा है कि इस तरह के बयान नहीं आनी चाहिए. रविंद्र चौबे के मामले में पार्टी अपने स्तर पर विचार कर निर्णय लेगी. बैज के इस बयान से हाईकमान तक मामले की शिकायत के संकेत मिल रहे हैं.

बैज ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कलेक्टिव लीडरशिप के साथ प्रदेश में सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जब दो बैठकें हुई थी तब स्पष्ट कहा गया था कि कलेक्टिव लीडरशिप के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी. अब भी लड़ा जा रहा है.

बता दें कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने बघेल के जन्मदिन पर रायपुर में मंच से बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रदेश की जनता चाहती है कि कांग्रेस की कमान भूपेश बघेल संभालें. उन्होंने दावा किया कि “अगर कोई 2028 में फिर से किसान की सरकार बना सकता है तो वह केवल भूपेश बघेल ही हैं.”

Chhattisgarh