पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान के दर्शन करने और माथा टेकने गाजे बाजे के साथ पहुंचे,,, नई शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए स्कूली बच्चे भी पहुंचे,,,
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों को जिस तरह अपने माता-पिता से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होती उसी तरह स्कूली बच्चों को अपने हक और अधिकार को मांगने की जरूरत नहीं होगी,, पहले से ही काम होता आ रहा है लेकिन अब बड़ा दायित्व मिला है,, जिम्मेदारी से निर्वहन किया जाएगा और देश के भविष्य हमारे बच्चों की शिक्षा_दीक्षा को सुदृढ़ करने के लिए काम किए जाएंगे,
स्कूलों की हालत को लेकर कहा कि वर्षों पुराने स्कूलों में कई कक्षाएं संचालित हो रही है,,, राज्य में तेजी से स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में काम हुए हैं लेकिन अगर जहां भी शिकायत आएगी वहां पर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा,

