संगठन और मुख्यमंत्री ने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
विभाग खाली नहीं था, इसे अब तक मुख्यमंत्री खुद संभाल रहे थे। दायित्व सौंपा गया है, पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।
समर्पण भाव के साथ काम किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग बड़ा विभाग है— यह नौनिहालो का भविष्य गढ़ने वाला विभाग है।
युक्तियुक्त करण पर बोले
सोच-समझकर युक्तियुक्त कारण का फैसला लिया गया है।
जहां बच्चों की तुलना में शिक्षक ज्यादा हैं, वहां निर्णय लिए गए।
विपक्ष का काम है हर चीजों का विरोध करना।
स्कूली बच्चों में बढ़ते क्राइम और नशे पर बोले
नशा एक ज्वलंत समस्या है।
इसके लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पूरी कोशिश होगी।
इस दिशा में कड़ाई से ध्यान दिया जाएगा।

