नए मंत्रियों को नियुक्ति पर कांग्रेस का सवाल, बिना अनुमति की नियुक्ति को बताया अवैधानिक, साय कैबिनेट में 3 नए विधायकों को मंत्री पद पर नियुक्ति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओ पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए फिक्र जाहिर किया है ,पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नियुक्ति में वरिष्ठ नेताओं को सिरे से खारिज कर दिया गया है l साथ ही 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि हमने भी मंत्रियों की संख्या बढाने की मांग की थी और हमने विधेयक भी लाया था लेकिन ना अनुमति मिली और ना ही पत्र का जवाब आया ,वही विपक्ष में बैठी बीजेपी ने बहिर्गमन किया था l वी ओ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब मंत्रिमंडल का आकार 14 हो गया है इसकी अनुमति भारत सरकार से कब मिली और बिना गजट नोटिफिकेशन के नियुक्ति की गई है तो ये अवैधानिक है l भूपेश बघेल ने फिर एक बार दोहराया कि सभी सीनियर नेताओं को दरकिनार किया गया है जिससे उनका राजनीतिक करियर अब समाप्त माना जा सकता है l

