नई भाजपा, नए चेहरे, नया समीकरण

नई भाजपा, नए चेहरे, नया समीकरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अब पुरानी वाली पार्टी नहीं रह गई है. पार्टी में जारी बदलावों के साथ देशभर में एक नई भाजपा तैयार हो रही है. और इस नई भाजपा में छत्तीसगढ़ भाजपा भी शामिल है. जहां संगठन और सत्ता में नए समीकरणों के साथ नए चेहरों को शामिल किया गया है, किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित संगठन विस्तार के बाद अब सत्ता का विस्तार भी होने जा रहा है. साय कैबिनेट में खाली मंत्री पदों को भरा जा रहा है. और यहां संगठन की तरह से नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है. नए चेहरों को शामिल करने के पीछे छत्तीसगढ़ में एक नया समीकरण तैयार करना है. लेकिन नए चेहरे और नए समीकरण के साथ नई भाजपा है क्या ? आखिर राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से पार्टी छत्तीसगढ़ में क्या संदेश देना चाहती है ? क्या पार्टी पुराने अनुभवी नेताओं के सहारे अब नहीं रहना चाहती ? या पार्टी 2028 विधानसभा वनडे कप के हिसाब से अभी से एक नई टीम खड़ा करना चाहती है. जिसमें साय और देव की टीम में अधिकतर नए खिलाड़ी ही हो ?

इन सवालों का जबाव मौजूदा जो बदलाव हुआ या होने जा रहा है उससे तो यही मिल रहा है कि 2028 के चुनाव में पार्टी नए चेहरों के साथ ही उतरेगी. शायद पार्टी नहीं चाहती कि जो 15 साल तक सत्ता सुख भोग चुके हैं उन्हें पुनः सुख भोगने का मौका दिया जाए. शायद पार्टी यह भी देखना चाहती हो कि नए चेहरों के साथ क्या छत्तीसगढ़ में एक नई मजबूत टीम चुनावी लिहाज से तैयार की जा सकती है या नहीं

Chhattisgarh