छत्तीसगढ़ के चारामा पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम का निंदनीय वीडियो सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के चारामा पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम का निंदनीय वीडियो सामने आया है।

बस को ठोकर मारकर फरार हो रहे ट्रेलर चालक को बीच सड़क उतारकर पिटाई करने लगे। पुलिस का गुस्सा यही तक नही थमा, चालक के प्राइवेट पार्ट पर लात बरसाने लगे। जब चालक दर्द से बिलबिलाने लगा तब कही जाकर गुस्सा रुका। चालक को पेट्रोलिंग में बिठाकर केशकाल थाना वापस पहुँचाया गया।

पुलिस के ऐसे बर्ताव से वाहन चालकों द्वारा काफी रोष व्यक्त किया जा रहा है। वाहनों चालको का कहना है कि पुलिस को खुद फैसला करने का अधिकार किसने दे दिया है। पुलिस को अपने जिम्मेदारी के अनुसार वाहन चालक को गिरफ्तार कर थाना ले जाना था पर पुलिस खुद ही वाहन चालक के ऊपर हावी हो गया है। पुलिस के साथ क्षेत्र की जनता ने भी मारपीट में साथ दिया है, जो मौब्लिंचिंग कि घटना को व्यक्त करता है।जानिए, ऐसी हुई थी पूरी घटना
केशकाल थाने में बाँसकोट के सेठिया ट्रेवल्स बस चालक हबुलाल शार्दूल ने शिकायत करते हुए बताया कि 3 अगस्त को बस क्रमांक CG 19 बीके 5212 में नरहरपुर से केशकाल होकर बाँसकोट जा रहा था कि घाट के दूसरे मोड़ में ट्रेलर CG 04 क्युजी 8050 का चालक ठोकर मार दिया, जिससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नही आई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल से हाइवे पेट्रोलिंग को रवाना किया साथ ही कांकेर पुलिस को आगे ट्रेलर को रोकने जानकारी दी। कांकेर से एक और हाइवे पेट्रोलिंग रवाना हुआ पर ट्रेलर को रोकने में असफल हुए। चारामा पुलिस को जानकारी मिलने पर थाना के सामने रोकने का प्रयास किया गया पर ट्रेलर चालक के भाग जाने पर मचांदुर नाका में ट्रकों को अड़ाकर चालक को रोकने में कामयाब हुए।
सोशल मीडिया में जमकर हो रहा निंदासोशल मीडिया में पुलिस के खिलाफ जमकर वीडियो वायरल हो रहा है, यूजर्स ने कांकेर पुलिस के खिलाफ कमेंट करते हुए ऐसे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पर कार्यवाही करने का मांग किया है। युवर्स ने पुलिस के खिलाफ हैवलियत को दर्शाने का बात कहा है, जिनका कहना था कि किसी भी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर हमला नही करना चाहिए। ऐसे मामलों पर पुलिस चालक को बचाने का काम करती है पर यहां खुद पुलिस मारपीट में शामिल हो गई है।चालक को उतारकर केशकाल भिजवाया गयाचारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू का इस पूरे मामले पर कहना है कि ऐसा कुछ भी नही हुआ है, चालक को वाहन से उतारकर केशकाल भिजवाया गया। घटना के दूसरे रोज चालक खुद वाहन को लेने पहुँचा था, जिसे वाहन को सुपुर्द किया गया। घटना के बाद पूरी रात ट्रेलर चारामा थाना में खड़ा रखा गया था।

Chhattisgarh