मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश निरस्त,

मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश निरस्त,

रायपुर. पत्रकारों के विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने निरस्त कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, जारी आदेश को तत्काल निरस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है. स्वास्थ्य सचिव अभी विदेश दौरे में है. उनके लौटते ही जिन बिंदुओं पर आपत्ति है उस पर चर्चा की जाएगी. आपत्ति वाले बिंदुओं को सभी पत्रकारों की सहमति से हटा दिया जाएगा.

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री का यह फैसला स्वागत योग्य है. विभाग से जो मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी हुआ था उसको निरस्त किया गया है. तुगलकी और तानाशाही आदेश को निरस्त किया जाए, यही हमारी मांग थी. स्वास्थ्य मंत्री के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग के तुगलकी फरमान का रायपुर जिले के पत्रकारों ने विरोध किया था. पत्रकारों ने सड़क पर उतरकर राजधानी के अंबेडकर चौक पर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया था और तीन दिन में ये आदेश वापस नहीं लेने पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की चेतावनी दी थी.

Chhattisgarh