विजय भाटिया 26 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

विजय भाटिया 26 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार विजय भाटिया (Vijay Bhatia) को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है। गुरुवार को उनकी 11 दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) खत्म होने पर उन्हें ACB/EOW कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 26 जून तक जेल भेजने का आदेश दिया गया।

ACB और EOW ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान विजय भाटिया से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन जानकारियों के आधार पर अब जांच की दिशा और तेज होगी।

Chhattisgarh