केदारनाथ गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण, CM साय ने कहा- ग्रामीणों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा,

केदारनाथ गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण, CM साय ने कहा- ग्रामीणों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा,

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अपैक्स बैंक के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया. बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सहकारिता के महान विभूतियों को याद किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाखे, ठाकुर प्यारे सिंह लाल को, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता का बीजारोपण किया था. जो आज विकसित रूप में नजर आ रहा है. यह कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि सहकारिता विभाग में अमूल-चूल परिवर्तन करने के लिए जिस केंद्रीय मंत्री की भूमिका है, वो अमित शाह सहकारिता विभाग के केंद्र में मंत्री है. निश्चित रूप से एक बड़ा परिवर्तन इस पूरे सहकारिता में चमत्कारी रूप से होने वाला है. अधिकार के साथ जवाबदारी भी मिलने वाली है.

अपैक्स बैंक, छत्तीसगढ़ का सबसे शक्तिशाली संगठन है, जिसमें 40 हजार करोड़ का टर्नओवर होता है. जब पीएम मोदी ने आह्वन पर 53 करोड़ लोगों ने अपैक्स बैंक में खाते खोले, यह चमत्कार हुआ है. उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के प्रधानमंत्री 1 रुपए भेजने पर 0.15 पैसे भेजने की बात कहते थे, आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं 100 रुपए भेजूंगा तो 100 रुपए जाएगा. मंत्री बता रहे थे अभी 30 हजार करोड़ का धान खरीदी का पैसा खाते में ट्रांसफर हुआ है. एक साथ इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हुई कि जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ वह सभी सीज हो गए.

Chhattisgarh