रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा को विश्वविद्यालय के रिटायर्ड क्लर्क से रिश्वत लेते रिश्वत लेते हुए ACB ने दबोचा है। क्लर्क ने पेंशन प्रकरण जल्दी निपटाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। वहीं इस दौरान क्लर्क के पास से 30 हजार रूपये बरामद किया गया।
वहीं बीते दिनों ACB ने कोंडागांव नजूल नयाब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को रिश्वत की रकम के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा। आरोपी के पास से 15 हजार रुपये बरामद किया गया है। फ़िलहाल मामले में आरोपी प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

