कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, चार चरणों में होगा प्रदर्शन,

कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, चार चरणों में होगा प्रदर्शन,

छत्तीसगढ़ में 10463 स्कूलों के समायोजन (युक्तियुक्तकरण) के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। यह विरोध प्रदर्शन चार चरणों में संपन्न होगा, जिसमें प्रेस कांफ्रेंस, बीईओ-डीईओ कार्यालयों का घेराव, और पदयात्राएं शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह आंदोलन राज्य के सभी जिलों में ज़ोर पकड़ रहा है। पार्टी ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह 10463 सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा का अधिकार कानून का उल्लंघन कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में शिक्षा का स्तर और गिर जाएगा।

Chhattisgarh