छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव, जहां हर घर से एक फौजी

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव, जहां हर घर से एक फौजी

जांजगीर चांपा. हर घर से एक फौजी, हर दिल में देशभक्ति किरित गांव में शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां से कोई सेना में न गया हो, यहां के बच्चों का सपना बचपन से ही एक ही होता है. वर्दी पहनना और देश की सेवा करना, सुबह की शुरुआत गांव में दौड़ और शारीरिक अभ्यास से होती है, और यह सिलसिला तब तक नहीं रुकता जब तक गांव के मैदान से ‘जय हिंद’ की गूंज न सुनाई दे. किरित गांव देशभक्ति की मिट्टी में पला-बढ़ा एक अनोखा गांव, जहां हर सुबह देश के लिए धड़कता है दिल, और हर घर से निकलता है एक फौजी, आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बसा एक छोटा-सा गांव किरित पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है.

इस गांव की खासियत यह है कि यहां के 100 से भी अधिक युवक भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, जिसमें से कुछ थलसेना में हैं, तो कुछ वायुसेना और नौसेना में भी कार्यरत हैं, यह गांव देशभक्ति की एक जीवंत मिसाल है. इसलिए इस गांव को सैनिक नगरी भी कहा जाता हैं.

ग्रामीण और सैनिक के पिता अमृतलाल चंद्रा ने बताया की किरित गांव सिर्फ एक नाम नहीं, यह देशभक्ति की मिसाल है, यहां के बच्चों की आंखों में वर्दी का सपना है, और कदमों में वह जज़्बा जो देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है, यह गांव पूरे देश को यह संदेश देता है, अगर इरादा मजबूत हो, तो हर गांव एक प्रेरणा बन सकता है.

Chhattisgarh