महासमुंद में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया सेना के शौर्य को सलाम

महासमुंद में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया सेना के शौर्य को सलाम

महासमुंद एकता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजी महासमुंद की सड़कों पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकली, जिसने हर दिल में देशप्रेम की भावना को गहरा कर दिया। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भूतपूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में टाउन हॉल से निकली यह यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के प्रति सम्मान व्यक्त करने और पहलगाम हमले में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी। देश की वीरता और प्रतिबद्धता का उत्सव
इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वीर जवानों के साहस को सलाम करते हुए कहा,भारतीय सेना ने आतंकवादियों के गढ़ में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे जवानों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन कर आतंक के ठिकानों को तबाह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस प्रतिघात की ताकत दिखाई है, उसने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि अब भारत किसी भी आतंकी दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगा

Chhattisgarh