रायपुर हज के लिए रवाना होंगे। प्रदेश के 659 हाजियों को आज हज किट का वितरण किया गया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे।

रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को हज किट का वितरण किया गया। इस दौरान यात्रियों का निशुल्क टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें हज यात्रा के दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी हज यात्रियों को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

