चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी,

चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी,

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच इस वक्त की बड़ी खबर आई है। चंडीगढ़ (Chandigarh) में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ में हवाई हमले (Air strikes) की चेतावनी देने वाले सायरन पूरे शहर में बज रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं बालकनी से भी दूर रहने को कहा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐतिहासिक इमारतों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि गुरुवार रात भी हमले की आशंका को देखते हुए चंडीगढ़ में ब्लैक आउट किय़ा गया था। वहीं बुधवार रात को भी चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई इलाकों में मिसाइल अटैक की नाकाम कोशिश की गई थी।

पाकिस्तान की तरफ से बीती रात को अवंतीपूरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, जालंधर, आदमपुर, भंटिंडा, चंडीगढ़, नाल, पठानकोट, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया गया. हालांकि, सीमा पर ही इन मिसाइल को मार गिराया गया था।

Chhattisgarh