शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख रूपये के चोरी का जीआरपी ने किया खुलासा 02 आरोपी गिरफ्तार

शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख रूपये के चोरी का जीआरपी ने किया खुलासा 02 आरोपी गिरफ्तार

जी.आर.पी थाना भिलाई
नाम आरोपी. संतोष साव उर्फ अफरीदी पिता रघु साव उम्र 34 वर्ष निवासी ट्राफिक गेट होटल राधिका गली थाना प्लांट साइट पोस्ट राउलकेला जिला सुन्दरगढ़ (उड़िसा) अब्दुल मन्नान पिता जब्बार मन्नान उर्फ सुरेश मिश्रा पिता अरूण मिश्रा उम्र 55 वर्ष निवासी कुशैसी मोहल्ला नाला रोड थाना प्लांट साईड राउरकेला जिला सुंदरगढ़ (उडिसा)
विवरण प्रार्थिया हिना पटेल पति दिनेश पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) दिनांक घटना समय 04.04.2025 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह अपने पति के सांथ गोंदिया से रायपुर तक शिवनाथ एक्सप्रेस के 18240 कोच एच.ए. -1 ए-2 सीट नं. 21 में सफर कर रही थी सफर के दौरान राजनांदगांव से दुर्ग के बीच मे प्रार्थिया का 01 लेडीस पर्स जिसमे दो हीरे का नेकलेस, 04 नग हीरे कि अंगूठी, कान का लटकन एवं नगदी 45,000/-रू कुल किमती 65,00,000/-रू का हीरे की ज्वेलरी एवं एक मोबाईल अज्ञात चोर चोरी कर लिया प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण का संज्ञान लेते हुए श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पुलिस अधिक्षक रेल रायपुर के द्वारा श्री एस.एन. अख्तर उपपुलिस अधिक्षक रेल रायपुर प्रभारी सायबर से, थाना प्रभारी जी.आर.पी भिलाई को आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश देकर प्रकरण कि लगातार निगरानी कि जा रही थी जिसके पालन में गोंदिया से भाटापारा तक के स्टेशनों का टॉवर डंप निकाला गया सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों एवं स्टेशनों के आस-पास के होटलों को संघन चेक किया गया दिनांक घटना का रिर्जवेशन चार्ट लिया गया सभी का मिलन करने पर कुछ संदेहियों का मोबाईल नंबर फुटेज मिले जिसमें कुछ नम्बर ट्रेन के समय में रेल्वे स्टेशन रायपुर में होना पाया गया जो महासमुन्द बरगढ़ होकर राउरकेला में होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर नजर रखी गई संदेहियों पर सायबर की टीम लगातार नजर रख रही थी जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को राउरकेला से पकड़कर लाया गया दोनों से पूछताछ की गई दिनांक घटना को घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की एसी कोच में फर्जी नाम एवं मोबाईल नम्बर पर ट्रेनों के एसी 02 टीयर में कोच में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करते हैं, मौका देखकर यात्रियों का ट्राली बैग, लेडिस पर्स चोरी कर लेते है चोरी की घटना की अंजाम के बाद चोरी के सामान को अपने थैले में रख लेते हैं, मोबाईल, पर्स को ट्रेन के बाहर फेंक देते है, एसी 02 टायर में पर्दा लगे होने से चोरी की घटना को घटित करने में सुविधा होती है किसी को पता भी नहीं चलता, आरोपियों ने यह भी बताया कि काफी लंबे समय से ट्रेनों में चोरी कर रहे है आरोपियों के कॉल डिटेल से भी इस बात से पुष्टी हुई है पूछताछ में आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया का दिनांक घटना को लेडिस पर्स चोरी करना स्वीकार किया चोरी का हीरे का हार 11,00,000/-रू में कलकत्ता में बेचना बताया। जिसकी रकम अपने भाई के बैंक खाते में 3,46,000 रूपये एवं अपने दोस्त के बैंक खातों में 2,45,000 रू. एवं स्वयं के 4,96,000/रू. जांच करने पर बैंक खाते में रकम आने कि पुष्टी हुई है। आरोपियों के कब्जे से 20,000 रू. नगद एवं आरोपी अब्दुल मनान के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड सुरेश मिश्रा के नाम से जप्ती हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर और पूछताछ कि जा रही है और अन्य मामलों की खुलासा होने कि संभावना है। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी सायबर सेल बी.एन. मिश्रा, थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई निरीक्षक आर. के. बोर्झा, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी दुर्ग, सउनि. भास्कर पाणिग्राही जीआरपी रायगढ़, आर. प्रकाश साय पैकरा, आर. मोरजध्वज वर्मा, आर. राजेश मिश्रा, आर. राजदीप, आर. लकेश्वर मिरी, आर. महेन्द्र मरकाम, आर. जैकी खान, आर. विष्णु सुमन, आर. राकेश ध्रुवे का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh