उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बीच एक बड़ी घटना घटी है, 8 मई, गुरुवार को उत्तरकाशी के गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घटना के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा भागीरथी नदी के पास हुआ, और फिलहाल घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी
यह हेलिकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरकर खरसाली जा रहा था, जहां यात्रियों को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचना था। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश से थे, जो चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हादसा गंगनानी के पास हुआ और हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे यात्रियों की जान चली गई।
हेलिकॉप्टर क्रैश होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को सुरक्षित स्थान पर लाया। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और मृतकों के परिवारों को जल्द से जल्द सहायता दी जा रही है।

