सुरक्षाबलों ने मार गिराए 26 नक्सली,

सुरक्षाबलों ने मार गिराए 26 नक्सली,

बीजापुर मंगलवार की रात जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर कहर बरपाया, उसी वक्त छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया। बीते पखवाड़े से जारी घेराबंदी के बाद अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, और यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

कर्रेगुट्टा की दुर्गम पहाड़ियों को चारों ओर से घेरकर सुरक्षाबलों ने एक सुनियोजित और शक्तिशाली ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही तीसरी और अंतिम पहाड़ी पर भी जवान कब्जा जमा सकते हैं, जिससे यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से सुरक्षाबलों को धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था, जहां से कर्रेगुट्टा का अभियान शुरू किया गया। खुफिया इनपुट्स के अनुसार, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के टॉप लीडर्स छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ना इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Chhattisgarh