पवनदीप राजन का भीषण सड़क हादसा, ICU में एडमिट

पवनदीप राजन का भीषण सड़क हादसा, ICU में एडमिट

अहमदाबाद। मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और देश के चहेते गायक पवनदीप राजन एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह दुर्घटना सोमवार तड़के सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद में हुई, जब वह किसी निजी यात्रा पर थे। उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में उन्हें अस्पताल में जख्मी हालत में देखा जा सकता है, जहां डॉक्टर्स उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है।

फिलहाल इस एक्सीडेंट के पीछे की वजहों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ना ही यह स्पष्ट हुआ है कि हादसे के वक्त वाहन में और कौन-कौन मौजूद था। पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Chhattisgarh