रायपुर। भारतमाला परियोजना घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू एसीबी की छापे की कार्रवाई पूरी हुई। 20 जगहों पर ईओडब्ल्यू एसीबी ने छापा मारा था। छापे में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, दस्तावेज, कई प्रॉपर्टी में निवेश के दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी मिली। जांच एजेंसी ने प्रेस नोट जारी कर साझा किया। इस मामले में ईओडब्ल्यू एसीबी ने पहले ही केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि, कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक में भी EOW ने दबिश दी थी। अभनपुर में एसडीएम रहे निर्भय साहू के देवीनवागांव स्थित आवास में दबिश दी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में EOW और ACB की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। निलंबित पटवारी लेखराम देवांगन के घर पर छापा पड़ा है। सुबह 6:00 बजे से EOW, ACB की टीम घर के अंदर मौजूद है। भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद लेखराम देवांगन को निलंबित किया गया था।
बता दें कि, शुक्रवार सुबह से करीब 17 से 20 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ रेड किया। दरअसल, किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर अफसरों और दलालों ने करोड़ों रुपयों की बंदरबांट की। घोटाले की रकम करीब 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

