कांग्रेस ने हमेशा संविधान को किया कमजोर

कांग्रेस ने हमेशा संविधान को किया कमजोर

रायपुर बोस्टन में राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, कांग्रेस ने संविधान का मजाक उड़ाया है, अगर वे संविधान की मूल प्रति की जांच करेंगे तो उन्हें भगवान राम और भगवान हनुमान की तस्वीरें दिखाई देंगी,लेकिन जब कांग्रेस के नेता संविधान को जेब में रखकर घूमते हैं तो क्या उनके संस्करणों में भी ये तस्वीरें होती हैं? कांग्रेस ने हमेशा संविधान को कमजोर किया है,खासकर जब उन्होंने आपातकाल लगाया, लोकतंत्र को चुप कराया और हमारे देश को जेल में बदल दिया आज वे विदेश यात्रा करते हैं और हमारे देश की संस्थाओं के खिलाफ बयान देते हैं

Chhattisgarh