दो तस्कर थाने से भाग निकले, 12.69 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन हुआ था बरामद

दो तस्कर थाने से भाग निकले, 12.69 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन हुआ था बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आमानाका थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब हेरोइन चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर अमृतपाल सिंह थाने से फरार हो गया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसके साथ धर्मेंद्र सिंह नामक दूसरा तस्कर भी गिरफ्तार हुआ था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली। फरार तस्कर की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना ने पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं कुछ दिन पहले ही ओडिसा से राजस्थान ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को केशकाल पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक लग्जरी फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में कार से ढ़ाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर राजस्थान ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर केशकाल पुलिस ने दौड़ा कर कार पकड़ा। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। कार से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में है।छत्तीसगढ़ के पुसौर पुलिस ने मंगलवार 8 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की थी। गांजा बेचने ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा। साधु वेशधारी में दोनों आरोपियों से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Chhattisgarh