बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बसतर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हैं। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई है। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीँ बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पीडिया से दक्षिण- पूर्व लगभग साढ़े 5 किमी. एरियल डिस्टेंस पर बैलाडीला की पहाड़ियों पर पूरंगेल, गमपुर के त्रिकोण में एंड्री के जंगल में नक्सलियों से बीजापुर की पुलिस पार्टी से नक्सलियों का सामना हुआ। मुठभेड़ स्थल गंगालूर से एरियल डिस्टेंस 26 किमी. है। बताया जा रहा है कि, पीडिया लाए जा सकते हैं नक्सलियों के शव। जिले के बड़े अधिकारी पीडिया के लिए रवाना हो गए हैं।

