कलम वीरांगना सम्मान’

कलम वीरांगना सम्मान’

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है। पहले के जमाने में प्रिंट मीडिया में पूरे रायपुर में तीन-चार महिला पत्रकार ही दिखती थी। यह बड़ी उपलब्धि है कि आज रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। आज की नारी सशक्त हो गयी है। कांग्रेस पार्टी लगातार तीन वर्षों से महिला पत्रकारों का सम्मान करते आ रही है। आप सबका यहां आना कांग्रेस के लिए गौरव का क्षण है। आजादी के समय से पत्रकारिता और पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। पहले कहा जाता था ‘‘खीचों न कमानो को, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो।’’ आप सबका देश के नवनिर्माण लोकतंत्र को बचाने में बड़ी भूमिका है। महिला पत्रकारों के सम्मान की परंपरा आगे बढ़ाने के लिए संचार विभाग को बधाई।

कार्यक्रम में पत्रकार ज्योति ठाकुर, प्रियंका कौशल, सोनल भारद्वाज, रचना नितेश, शगुप्ता शिरीन, ममता लांझेवार, सुमी राजप्पन, स्वाति कौशिक, सुप्रिया पांडे, निधि प्रसाद, निशा द्विवेदी, ताजिन नाज, सोमा देवांगन, रजनी ठाकुर, तनु वर्मा, चित्रा पटेल, करिश्मा सोनी, मोनिका दुबे, लक्षिका साहू, तृप्ति सोनी, दामिनी बंजारे, सोनाली शर्मा, रसिका पांडेय, रिया साहू, अंबिका मिश्रा, किरण नायक, विनय त्रिवेदी, आकांक्षा पांडेय, जिज्ञासा चंद्रा, रेखा क्रिस्टाफर, पूनम रितु सेन, शबनम यजमानी, सुधा बाघ, दिव्या टंडन, सीमा दुबे, प्राची पांडेय, पुष्पांजली साहू, अर्चना, वर्षा यादव, गुलेश पाल, मनीषा त्रिपाठी, वर्षा नामदेव, प्रियांशा लोजरस, फानिया देवांगन, शुभांगी सिंह, पूजा गुप्ता, आरती बेनिया, प्रीति जोशी, अंजली देवांगन, मोनिका लोधी, सोना राजपूत, ज्योति राव, रेणु तिवारी, आंकाक्षा दुबे, नेहा श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शोभा यादव, महिमा पाण्डेय, सुरभि वर्मा, रूची निर्मलकर, साधना पाण्डेय, शारदा काछी, आहना पुंज, राजश्री थवाईत, पदमा कुलदीप, सारिका श्रीवास्तव, ललिता चक्रधारी, अपूर्वा सिंह, पूजा पुजारा, धानी पटेल, रष्का गौरी, इफत खान, योगिता वाजपेयी, छाया चौधरी, सृष्टि पांडेय सम्मान किया गया।

Chhattisgarh