प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी केंद्र को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी केंद्र को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी है

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के 80% धान खरीदी केंद्रों में खरीदी पूरी तरह बंद हो चुकी है बरदाने की कमी और राइस मिलरों की हड़ताल से स्थिति और बिगड़ गई है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि सरकार 21 क्विंटल धान की खरीदी नहीं कर रही इससे पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राइस मिलरों से बातचीत करने के बजाय उन्हें डराने के लिए छापेमारी करवा रही है.उठाव न होने की वजह से धान खरीदी केंद्रों पर संकट गहराता जा रहा है इसके साथ ही दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देते हुए कहा है कि वे किसी भी 10 धान खरीदी केंद्रों का दौरा करें 5 केंद्र मुख्यमंत्री तय करें और 5 केंद्र वे खुद तय करेंगे बैज ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ किसी भी केंद्र पर जाने के लिए तैयार हैं

Chhattisgarh