रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयासों से तिल्दा विकासखंड के ग्राम सिनोधा की सपेरा बस्ती के 21 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। बाल चौपाल के दौरान बच्चों के शिक्षा से वंचित होने का मामला सामने आया था।

आयोग ने शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर बच्चों के दस्तावेज तैयार कराने और अभिभावकों को जागरूक करने के प्रयास किए। लगातार समझाइश के बाद सिद्धू नामक बच्चे का भी 22 अक्टूबर को स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित हुआ। अब वह नियमित रूप से विद्यालय जा रहा है।

योग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का समान अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहने चाहिए।

