छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच चल रहा गतिराेध खत्म हाे गया है

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच चल रहा गतिराेध खत्म हाे गया है

राइस मिलर्स के एक धड़े ने डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ बैठक के बाद गतिराेध दूर करने का ऐलान कर दिया मिलर्स ने दावा किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली है

लंबित मांगाें काे लेकर सरकार के साथ चल रहा गतिराेध दूर कर लिया गया है प्रशासनिक अड़चनाें काे दूर कर लंबित राशि का किश्ताें में भुगतान कर दिया जाएगा इसी तरह वास्तविक भाड़ा काे लेकर भी मिलर्स की मांगें मान ली गई हैं मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि मिलर्स की मांगें सरकार ने पहले ही मान ली थी मिलर्स धान का उठाव कर रहे थे. अब धान के उठाव में और भी तेजी आएगी.राज्य सरकार किसानाें के साथ है. धान खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. बता दें, अब भी राइस मिलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष याेगेश अग्रवाल असहयाेग की बात पर अड़े हैं.जबकि राइस मिलर्स का दूसरा धड़ा हड़ताल खत्म कर धान का उठाव करने पर राजी हाे गया है.इस तरह यह तय है कि राइस मिलर्स के बीच दाे फाड़ की स्थिति बन चुकी है. मिलर्स जहां राज्य सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. वही इस पूरे मसले पर याेगेश अग्रवाल अलग थलग पड़ते दिखाई दे रहे हैं

Chhattisgarh