रायपुर: राजधानी रायपुर से शॉकिंग न्यूज़ सामने आ रही है, जिसके अनुसार पार्सल छोड़ने आए डिलीवरी बॉय ऑटो चालक पर तीन पिटबुल डॉग ने हमला किया, युवक को पिटबुल डॉग ने बुरी तरह से नोंचा है.
युवक ने कार में चढ़कर अपनी जान बताई. घटना अनुपम नगर क्षेत्र की है. आटो चालक का नाम सलमान ख़ान है. जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

कॉलोनी के लोग इस तरह के घटना से बहुत दिनों से परेशान हैं. इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है. डिलीवरी बॉय सलमान खान के शरीर के कई जगह का मांस कुत्तों ने नोंच डाला है.

