रायपुर. राजधानी में रेप का मामला सामने आया है. जहां रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग के साथ 2 अलग-अलग दिन दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने 2 दरिंदे समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई ह बता दें कि, पुलिस ने मामले में नाबालिग की शिकायत के बाद अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

