प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा की आज बड़ी बैठक है, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अहम बैठक होगी. चयन समिति, कोर कमिटी के साथ अन्य बैठक भी आज आयोजित की गई है. बैठक में प्रदेश के 5 संभागों के चयन समिति के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे. प्रत्याशी चयन के साथ निकाय चुनाव के लिए बनाए अन्य समिति के साथ भी चर्चा होगी.
छग प्रदेश BJP कार्यालय में आज मैराथन बैठकें आयोजित की गई है जिसमें, BJP कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक होगी, BJP घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी. चुनाव को लेकर BJP प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, BJP प्रभारी नितिन नबीन, अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल होंगे. BJP कोर ग्रुप, चुनाव समिति की बैठक में CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे.
भाजपा में आज दिनभर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलेगा, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक होंगी. छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन के साथ वरिष्ठ नेता नाम फाइनल करेंगे. मेयर पद के लिए तीन तीन नामों का पैनल बनाकर चर्चा हो सकती है. भाजपा इलेक्शन कमेटी मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष के नाम तय करेगी. संभागीय समिति नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन करेगी, मेयर की रेस में कई दावेदार सामने आये हैं, दिनभर के मंथन के बाद आज देर रात या कल भाजपा की प्रत्याशी सूची सामने आ सकती है.

