एक माह मैं भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे छात्र

एक माह मैं भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे छात्र

पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि में एक बार फिर से वृद्धि कर दी है। छात्र अब 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 2 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। रविवि ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर माह में शुरू की थी।एक माह में भी थोक में ऐसे छात्र थे, जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। इनके द्वारा रविवि को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बड़ी

संख्या में आवेदन दिए गए। इसके बाद रविवि ने अंततः पुनः तिथि में वृद्धि कर दी है। हालांकि आवेदन में यह वृद्धि केवल वार्षिक परीक्षाओं के लिए की गई थी। स्नातक प्रथम वर्ष में मौजूदा सत्र से सेमेस्टर पद्धति लागू हो चुकी है। ऐसे में वे विद्यार्थी जो स्नातक परीक्षाओं में स्वाध्यायी छात्र के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दोबारा मौका नहीं मिलेगा।रविवि द्वारा जारी की गई अधिसूचना में आवेदन के लिए पात्र और अपात्र विद्यार्थियों की जानकारी प्रदान की गई है। महाविद्यालयों को भी तिथि वृद्धि के संदर्भ में सूचित कर दिया गया है।

Chhattisgarh