नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव 31 दिसंबर को लागू हो सकती है आचार संहिता, राज्य निर्वाचन आयोग करेंगे ऐलान

नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव 31 दिसंबर को लागू हो सकती है आचार संहिता, राज्य निर्वाचन आयोग करेंगे ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय इस बार एक साथ संपन्न होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। जिसके बाद 31 दिसंबर को आचार संहिता लागू हो सकती है। राज्य में निर्वाचन चुनाव का हो ऐलान सकता है। ऐसे में आरक्षण प्रक्रिया प्रक्रिया के बाद कभी भी आचार संहिता जारी हो सकती है।

राज्य सरकार ने बुधवार को नगर पालिका परिषद और नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कर दिया है। जिसके तहत महापौर पद के उम्मीदवार के लिए राजधानी रायपुर नगर निगम में 25 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। वहीं जनसंख्या वाले नगर निगम में 3 से 5 लाख तक और 20 लाख रुपए की सीमा प्रत्याशी के लिए तय की गई है। इसके अलावा 3 लाख से कम जनसंख्या वाले निगम प्रत्याशी इस दौरान 15 लाख तक पैसे खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है।

Chhattisgarh