भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में आज बूढ़ा तालाब के समीप कांग्रेस के द्वारा केंद्र गृहमंत्री श्री अमित शाह के बारे में झूठे वीडियो प्रसारण कर उनको बदनाम करने के लिए कांग्रेस नेता मालिककार्जुन खरगे व राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
डॉ भीमराव अंबेडकर को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया है। भारत रत्न भी भाजपा सरकार ने ही उन्हें दिया है। कांग्रेस ने हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान के अलावा कुछ नही किया है। सदन में गृहमंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में सम्मान की बात कर रहे थे। कांग्रेसियो ने उनके वीडियो को एडिट कर भ्रमक वीडियो प्रसारण कर झूठ फैलाने का काम किया है।

