इस दौरान रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है परिसीमन के बाद हुए आरक्षण में बड़ा बदलाव हुआ है, मेयर एजाज ढेबर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष का वार्ड भी सामान्य से ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है
रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी
23 OBC, 9 SC और 3 वार्ड को ST आरक्षित किया गया
23 OBC में से 8 महिलाओं के लिए 9 SC वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है
3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व
शेष 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है
[ आरक्षण की प्रकिया के तहत अब रायपुर के 70 वार्डों में से 23 वार्डों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी, महापौर ऐजाज ढेबर का वार्ड भी महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित हो गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे का वार्ड OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ है, इसी तरह बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे का वार्ड भी महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ पार्षद नागभूषण राव का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है
आरक्षण प्रक्रिया और वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होने पर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि, चंगोराभाटा वार्ड दो भागों में बटने से दूसरा वार्ड सामान्य महिला के लिए है पार्टी अगर अवसर देगी तो वहां से चुनाव लड़ूंगी वही महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि, आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता रही, मेरा चुनाव लड़ना नहीं लड़ना पार्टी तय करेगी.लेकिन मेरी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है.. मै संगठन के लिए काम करना चाहत

