PCC चीफ ने दी बधाई, बैज बोले- उम्मीद है BJP जनता का सपना करेगी पूरा

PCC चीफ ने दी बधाई, बैज बोले- उम्मीद है BJP जनता का सपना करेगी पूरा

रायपुर. विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री को बहुत बधाई. आदिवासी बाहुल्य राज्य है, यहां आदिवासी मुख्यमंत्री बनना ही चाहिए था. मुझे पूरा भरोसा और उम्मीद है, जो वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई है उनको पूरा करेंगे. अडानी-अंबानी की नजर हमारे जल-जंगल-माइनिंग में रहती है, उनको बचाने का काम करेंगे.
भाजपा में जमीन से जुड़े लोगों को मौका मिलता है, इस सवाल पर दीपक बैज ने कहा, हमारी पार्टी भी जमीन से जुड़े लोगों को मौका देती है. उदाहरण मैं खुद दीपक बैज हूं. हमारे आलाकमान ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया. हमारी पार्टी भी युवाओं और जमीन से जुड़े लोगों को मौका देती है.

Chhattisgarh