रायपुर. प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. अब वे शाम 4:30 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे. साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. साय बीजेपी कार्यालय से राजभवन जाएंगे.


